• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

40 राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधि आयेंगे जयपुर, 17 और 18 जनवरी को जयपुर में रुकेगा प्रतिनिधि मंडल : नवीन जैन

40 Commonwealth Countries Parliamentary Representatives to Visit Jaipur; Delegation to Stay in Jaipur on January 17 and 18: Naveen Jain - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रमंडल देशों के 120 संसदीय प्रतिनिधि 17 और 18 जनवरी को जयपुर में प्रवास करेंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में 40 देशों के संसदीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में इन राष्ट्रमंडल देशों की विधायिकाओं के अध्यक्ष, सदस्य सहित उच्च स्तरीय संसदीय अधिकारी सम्मिलित होंगे। शनिवार प्रातः राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का स्वागत जयपुर हवाई अड्डे पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे। प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश में संसदीय कार्य प्रणाली एवं संसदीय परंपराओं का अध्ययन करेंगे। ‌साथ ही प्रतिनिधिमंडल सदस्य जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन संसदीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य ऐतिहासिक आमेर किले, हवामहल, सिटी पैलेस एवं अल्बर्ट हॉल का भ्रमण करेंगे। अपराह्न पश्चात राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि कांस्टीट्यूशनल क्लब का दौरा करेंगे।

शुक्रवार शाम को सचिवालय में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्रतिमंडल सदस्यों के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपस में उचित समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करने के दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-40 Commonwealth Countries Parliamentary Representatives to Visit Jaipur; Delegation to Stay in Jaipur on January 17 and 18: Naveen Jain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, assembly speaker vasudev devnani, principal secretary naveen jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved