• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चार साल में प्रदेश में 4.30 करोड़ पर्यटक आए-कृष्णेन्द्र कौर दीपा

जयपुर। पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का राज्य सरकार का सपना साकार हो रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में हुए नवाचारों से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि हुई है। गत चार साल में 4 करोड 30 लाख पर्यटक प्रदेश में आए हैं। पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए वार्षिक बजट बढ़ाने के साथ ही निवेश संबंधी प्रावधानों को भी सरल बनाया गया है।

कौर राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पर्यटन विभाग द्वारा किये गए विकास कायोर्ं और उपलब्धियों की जानकारी दे रही थीं। कौर ने कहा कि राजस्थान की जीडीपी में ट्रेड, होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर का योगदान लगभग 15 प्रतिशत है। पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए गत 4 सालों में 911.63 करोड़ रुपये के काम शुरू किए हैं। इसमें केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं, प्रसाद और स्वदेश दर्शन के अन्तर्गत 389.34 करोड़ की 5 परियोजनाएं एवं राज्य की योजनाओं के अन्तर्गत 522.29 करोड़ रुपये की 173 परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गत चार सालों में विभाग द्वारा 470 पर्यटन इकाइयों को अनुमोदित किया गया। इन इकाइयों की अनुमानित लागत 5565 करोड़ रुपये है। पर्यटन के क्षेत्र में बढ़े रोजगार के अवसर
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एनसी गोयल ने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्त्वपूर्ण स्थान है इसलिये प्रशिक्षण देकर युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से प्रयास किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन पर आधारित रोजगार सृजन की संभावनाओं को देखते हुए झालावाड़ एवं धौलपुर में राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान तथा बारां में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त उदयपुर के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को राज्य होटल प्रबंध संस्थान में क्रमोन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इन संस्थानों के राज्य में आने से पर्यटन व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सकेगा।
पर्यटन विकास के लिए मिले पुरस्कार और सम्मान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 years of the state government increase in number of tourists- Krishnendra Kaur Deepa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, rajasthan tourism, state minister of rajasthan, krishnendra kaur deepa in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved