• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार साल में प्रदेश में रिकाॅर्ड 4 करोड़ पर्यटक आए, 70 फ्लाइटें शुरू हुई-दीपा

4 crore tourist visits in the state in four years, 70 flights started-Deepa - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में गत चार साल में 4 करोड़ 30 लाख पर्यटक आए है। पर्यटकों के लिहाज से जयपुर में 70 फ्लाइटें शुरू की गई जिनमें सिंगापुर, बैंकाक, कुआलालम्पुर जाने वाली फ्लाइटें भी है। राज्य की पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर (दीपा) ने प्रेस क्लब में पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग की गत चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने राज्य में कई नए उत्सव, मेले, फैशन शो शुरू किए हैं। पर्यटकों के आकर्षण के लिए नया केम्पैन शुरू किया गया जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। पर्यटन विभाग के नए मीडिया केम्पेन को 100 करोड़ लोगों ने देखा है। विभाग ने राज्य में पर्यटकों के आकर्षण जोड़ने के लिए नए टूरिज्म सर्किट शुरू किए गए हैं। आमेर महल, अल्बर्ट हाल और विद्याधर का बाग में नाइटटूरिज्म शुरू किया गया है। नाहरगढ़ में वैक्स म्यूजियम शुरू किया गया है। राज्य में विभिन्न स्तर पर 20 प्रदर्शनियां लगाई गई है। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एन.सी. गोयल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न एतिहासिक स्मारकों पर 70 करोड़ रुपए के संरक्षण, जीर्णोद्वार एवं विकास कार्य कराए गए। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आध्यात्मिक सर्किट कामां, (भरतपुर), मचकुंड (धौलपुर), विराटनगर (जयपुर), सामोद के बालाजी, बँधे के बालाजी, घाट के बालाजी (तीनों जयपुर) में सड़कों का सुधार व लाइट का इंतजाम कराया गया। इसी तरह कृष्णा सर्किट में चरण मंदिर (नाहरगढ़), हेरिटेज सर्किट में नाहरगढ़ का किला (जयपुर) गागरोन का किला (झालावाड़), बाग ए निलोफर (धौलपुर ) में संरक्षण एवं विकास कार्य कराए गए।
गोयल ने बताया कि राज्य निधि योजना के तहत सरवाड किला (अजमेर), गोपीनाथ मंदिर (सरवाड, अजमेर), किशोरी महल (भरतपुर), प्राचीन महल कुम्हेर. मीरा महल (मेड़ता सिटी), मालकोट दुर्ग (मेड़ता सिटी). सिंधी सरोवर (डीडवाना), अंजनी माता का मंदिर, हनुमान मंदिर (करौली), एतिहासिक आध्यात्मिक स्थल गनमोरा (नादौती), रंगमा तालाब (करौली), तिमनगढ़ किला (करौली), घुघेश्वर धाम (गंगापुर सिटी), खेडापति बालाजी (फागी), गुंबद, विराटनगर, पितांबर की गाल (किशनगढ़), सुनहरी कोठी टोंक, बत्तीस खंभों की छतरी माण्डल, (भीलवाड़ा), एवं बदनोर किला (भीलवाड़ा) में संरक्षण एवं विकास कार्य कराए गए।
उन्होंने बताया कि जल्द ही पर्यटन विभाग का मोबाइल एप भी जारी करेगा। पर्यटन विभाग ने आईटीडीसी के दो होटल जयपुर अशोक व भरतपुुर अशोक का अधिग्रहण किया है। इसे पर्यटकों की नई सुविधाओं के साथ संचालित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 crore tourist visits in the state in four years, 70 flights started-Deepa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, rajasthan tourism, jaipur news, state minister of rajasthan krishnendra kour deepa, 4 crore tourist visits in rajasthan, flights in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved