• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

3 श्रावकों ने 32 दिन, 16 ने 16 दिन और 65 श्रावकों ने रखे 11 दिन के उपवास

3 devotees kept 32 days, 16 devotees kept 16 days and 65 devotees kept 11 days fast - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे अंतर्मना मुनि प्रसन्न सागर महाराज और गणिनी आर्यिका गौरवमती माताजी ससंघ मंगल चातुर्मास के दौरान रविवार को दश धर्म के नवें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया गया। इसकी शुरुआत सुबह 6 बजे से मूलनायक पद्मप्रभ भगवान के स्वर्ण एवं रजत कलशों एवं मुनि पीयूष सागर महाराज के मुखारविंद शान्तिधारा के आयोजन के साथ हुई। इसके बाद उत्तम त्याग धर्म विधान पूजन हुआ। विधान पूजन में सभी श्रावकों ने त्याग धर्म की प्रभावना करते हुए श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजन-अर्चना की और अर्घ्य चढ़ाए। इस बीच सुबह 8 बजे सौम्य मूर्ति मुनि पीयूष सागर महाराज ने उत्तम त्याग धर्म पर अपने उपदेश में कहा कि दान 4 प्रकार के होते है - औषधदान, शास्त्रदान, अभयदान और आहारदान। उत्तम त्याग धर्म दान की महिमा बतलाता है। स्व और पर के अनुग्रह के लिए अपने धन का त्याग करना दान कहलाता है। गृहस्थ जीवन का मुख्य कर्तव्य दान और पूजा होता है, क्योकि धन उसका नहीं है जिसके पास वह है, अपितु उसका ही धन सार्थक होता है, जो उसका सदुपयोग करता है। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण पर्व के अवसर पर एवं अंतर्मना मुनि प्रसन्न सागर महाराज द्वारा की जा रही 186 दिवसीय सिंह निष्क्रीडित आर्यमौन साधना से प्रेरणा लेकर बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने इस बार पहली बार दश धर्म की प्रभावना में अग्रसर होकर भाग लिया। इस बार 32 दिन के उपावस 3 श्रद्धालुओं ने रखे एवं 16 दिन के सोलहकरण के उपवास 16 श्रद्धालुओं ने रखे, वहीं दशलक्षण महापर्व के 11 दिन उपवास रखने वालो की संख्या 65 है। रविवार से 3 दिन के झर का तेला उपवास भी प्रारम्भ हो रहे हैं, जिसमें करीब 100 से अधिक की संख्या में श्रद्धालु उपवास रख दशलक्षण पर्व की प्रभावना में भाग लेंगे। अकेले पदमपुरा ग्राम से 35 श्रावकों ने दशलक्षण पर्व के उपवास रखे हैं। सोमवार को दश धर्म के दसवें दिन उत्तम आकिंचन धर्म मनाया जाएगा और विधान पूजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 devotees kept 32 days, 16 devotees kept 16 days and 65 devotees kept 11 days fast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devotees kept fast, digambar jain temple bada padampura, muni piyush sagar maharaj, dashlakshan parv-2017, dashlakshan parv in jaipur, religious hindi news, jaipure hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved