• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

27वां श्री द्वारका सेवा निधि सम्मान समारोह 6 अक्टूबर को

27th Shree Dwarka Seva Nidhi Samman ceremony on October 6 - Jaipur News in Hindi

जयपुर । श्री द्वारका सेवा निधि साहित्यकार सम्मान समारोह आगामी 6 अक्टूबर को विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक संरक्षक केएन गोविन्दाचार्य होंगे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान संस्कृत अकादमी के पूर्व अध्यक्ष देवर्षि पंडित कलानाथ शास्त्री करेंगे। श्री द्वारका सेवा निधि के सचिव चंद्रकांत जोशी ने बताया कि यह सम्मान समारोह स्व. पंडित महावीर प्रसाद जोशी को समर्पित रहता है।
इस 27वें समारोह में साहित्यकार विजय वर्मा को वैद्य महावीर प्रसाद जोशी प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जबकि झालावाड़ के कवि रघुराज सिंह हाड़ा को वैद्य पं. ब्रजमोहन जोशी-मन्नीदेवी जोशी राजस्थानी साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही जोधपुर के राजस्थानी साहित्यकार सत्यदेव संवितेन्द्र को एडोल्फ-माग्दालेना हैनी साहित्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में जयपुर की साहित्यकार जया गोस्वामी को साहित्य सृजन के लिए श्रीमती जावित्री देवी जोशी प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-27th Shree Dwarka Seva Nidhi Samman ceremony on October 6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shree dwarka seva nidhi samman ceremony, jaipur news, rajasthan news, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, kn govindacharya, pandit kalanath shastri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved