जयपुर। उत्तर-पूर्वी भारत के लगभग 200 नर्तकों एवं संगीतकारों द्वारा शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में लोक नृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। ये प्रस्तुति पांच दिवसीय उत्तर-पूर्वी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी ‘ऑक्टेव 2019‘ का भाग थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस फेस्टिवल के चतुर्थ दिन आज लोक नर्तकों द्वारा अरुणाचल प्रदेश के रिखम पाड़ा, त्रिपुरा के संगराई मोग, असम के बिहू तथा मणिपुर के पुंग चोलम एवं ढोल चोलम सहित अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रत्येक प्रस्तुति की अवधारणा, पौराणिक किवदंतियां, संगीत संरचना, नृत्य मुद्राएं और विशेष रूप से वेशभूषा अपने अपने सामाज का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope