• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विण्ड और सोलर प्लांटों से 2 रु. 44 पैसे प्रति यूनिट विण्ड और 2 रुपए 24 पैसे प्रति यूनिट सोलर एनर्जी की दर तय

2 from wind and solar plants. 44 paise per unit wind and 2 rupees 24 paise per unit solar energy fixed - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में सस्ती बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरईसी मैकेनिज्म के तहत स्थापित विण्ड और सोलर प्लांटों से 2 रु. 44 पैसे प्रति यूनिट विण्ड और 2 रुपए 24 पैसे प्रति यूनिट सोलर एनर्जी की दर तय की गई है। उन्होंने बताया कि इससे इन प्लांटों की उत्पादित विण्ड व सोलर एनर्जी राज्य सरकार की बिजली कंपनियों को मिल सकेगी। एसीएस ऊर्जा डॉ. सुबोध अग्रवाल गुरुवार को विद्युत भवन में विद्युत कंपनियों की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विद्युत कंपनियों में वित्तीय अनुशासन यानी कि वित्तीय कंपनियों के अधिक ब्याज दर के ऋणों को युक्तिसंगत बनाने के लिए रिस्ट्रक्चरिंग के लिए संयुक्त सचिव एनर्जी डॉ. आलोक रंजन की अध्यक्षता में डिस्कॉम्स के वित्तीय अधिकारियों की छह सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सस्ती और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही डिस्काम्स का घाटा कम करने के समन्वित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। आरईसी मैकेनिज्म के तहत स्थापित विण्ड और सोलर प्लांटों का बिजली खरीद समझौता 31 मार्च, 2019 में समाप्त हो जाने के कारण कंपनियां कोर्ट में गई हुई है। सरकार द्वारा दरें तय कर देने से अब यह कंपनियां न्यायालयोें से वाद वापिस लेकर तय दरों पर बिजली उपलब्ध करा सकेगी। उन्होंने बताया कि इससे न्यायालयों में चल रहे अनावश्यक प्रकरण भी कम होंगे, कंपनियों द्वारा उत्पादित बिजली भी निर्धारित दर पर खरीद हो सकेगी।
एसीएस डा. अग्रवाल ने तीनों डिस्काम्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में अजमेर डिस्कॉम की परफोरमेंस की सराहना की गई। चेयरमैन डिस्काम्स भास्कर ए सावंत ने विद्युत छीजत कम करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 from wind and solar plants. 44 paise per unit wind and 2 rupees 24 paise per unit solar energy fixed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: solar energy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved