जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर स्थित पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शहर अध्यक्ष संजय जैन की अध्यक्षता में हुई। शहर भाजपा के महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला ने बताया कि कार्यसमिति का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, पार्टी के नेता ओंकार सिंह लखावत, सांसद रामचरण बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में जो 180 सीटों का लक्ष्य तय किया है। यह कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं है, भाजपा कार्यकर्ता इतना मजबूत है कि लोकसभा में 2 सीटों पर ही विजय मिलने के बाद भी हताश नहीं हुआ। उसने दुगनी मेहनत से पार्टी के लिए कार्य किया। उसी का परिणाम है कि आज पार्टी विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में पहचानी जाती है। पार्टी आज केंद्र में व 16 राज्यों सहित देश के अधिकतर स्थानीय निकायों में शासन चला रही है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope