• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 1,72,468 आवास बनकर तैयार

1,72,468 houses completed under PM Awas Yojana Urban in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर । 2015 में शुरू की गई, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/निम्न आय वर्ग (एलआईजी) श्रेणी के बीच शहरी आवास की कमी को दूर करके एवं पात्र शहरी परिवारों को पक्का (स्थायी) घर प्रदान करके लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। यह योजना महिला सदस्य के नाम पर या संयुक्त नाम पर घरों का स्वामित्व प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है।

2004 से 2014 के बीच सिर्फ 8.04 लाख आवासों का निर्माण पूरा हो पाया था। जबकि, 2015 के बाद से 74 लाख से ज्यादा आवासों का निर्माण हो गया है (24 मई 2023 तक) । इसके अलावा, स्वीकृत केंद्रीय सहायता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2004-2014 की अवधि के दौरान केवल 0.20 लाख करोड़ थी, जो आज बढ़कर 2.01 लाख करोड़ हो गई है। राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 2,96,862 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 1,72,468 आवास बनकर तैयार हो चुके है। केंद्र ने इस योजना के लिए 5600 करोड़ रु से अधिक की केन्द्रीय सहायता राशि स्वीकृत की है।
सभी के लिए आवास विजन के अनुरूप, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) दुनिया के सबसे बड़े आवास कार्यक्रमों में से एक है। पीएमएवाई (यू) ने किफायती आवास प्रदान कर, रहने की स्थिति में सुधार कर और महिलाओं को सशक्त बनाकर गरीबों के जीवन को बदल दिया है। इस योजना ने घर के स्वामित्व, झुग्गी पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है, जिससे झुग्गी आबादी कम हुई है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं और सामाजिक समावेश में वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर, इसने नागरिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग में काफी सुधार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1,72,468 houses completed under PM Awas Yojana Urban in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm awas yojana urban in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved