• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में अतिवृष्टि से 1563 करोड़ रूपये का नुकसान

1563 crore rs loss due to excessive rain in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के चलते सरकार को करीब डेढ हजार करोड़ रूपए का नुकसान होना सामने आया है। कृषि मंत्री डाॅ. प्रभुलाल सैनी के मुताबिक कृषि के लिए करीब 114 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। आपदा राहत विभाग ने करीब 1563 करोड़ का ज्ञापन बनाकर केन्द्र सरकार को मदद के लिए भेजा है। ये आंकलन चार जिलों का है। मंत्री के मुताबिक राजस्व विभाग की ओर से फसल खराबे को लेकर गिरदावरी का काम पूरा कर लिया गया है और सिरोही और पाली में 6-6 तहसीलें अतिवृष्टि से प्रभावित मानी गई है, जबकि जालोर में पांच और बाड़मेर में 3 तहसीलें अतिवृष्टि से प्रभावित हुई हैं। कृषि मंत्री के मुताबिक करीब 11 लाख हेक्टेयर रकबे में फसल की बुवाई की गई थी, जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है उन्हें मिड टर्म में भी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए नोटिफिकेशन राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है। पचास प्रतिशत से ज्यादा खराबे वाले किसानों को बीमा की 25 प्रतिशत राशि मिड टर्म में उपलब्ध करवाई जाएगी। बाकी बचे हुए किसानों को आपदा राहत कोष से खराबे का मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1563 crore rs loss due to excessive rain in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 1563 crore rs loss due to excessive rain in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved