• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के 14 लाख किसानों पर सहकारी बैंकों का 15 हजार करोड़ का कर्जा - कृषि मंत्री

15 thousand crore loan of cooperative banks on 15 lakh farmers of the state - Minister of Agriculture - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा वसुंधरा सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ है। प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि केरल, कर्नाटक की रिपोर्ट आ गई है और राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी को लेकर तैयारी कर रही है,लेकिन यह कब तक होगी, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी, महाराष्ट्र ने भी जल्दबाजी करके किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दी, इस तरह राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठाना चाहती है। कृषि मंत्री ने बताया कि सहकारी बैंकोें से कर्जदार किसानों की संख्या प्रदेश में लगभग 14 लाख के करीब है और इन 14 लाख किसानों पर सहकारी बैंकों का 15 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है। इसके अलावा अन्य केंद्रीय बैंकों से कर्जदार किसानों की संख्या अलग है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की हित के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है और जल्द ही किसानों को राज्य सरकार राहत देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 thousand crore loan of cooperative banks on 15 lakh farmers of the state - Minister of Agriculture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agriculture minister prabhualal saini, jaipur news, rajasthan hindi news, rajasthan agriculture news, farmer sucide, bank loan, farmers loan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved