• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 14वां चरण, 203 भूखण्डों के लिये ई- लॉटरी

14th phase of RIICO direct allotment scheme E-lottery for 203 plots - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राजस्थान में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के 14वें चरण में 203 औद्योगिक भूखण्डों के लिए ई-लॉटरी आयोजित की गई। 18 औद्योगिक भूखण्डों पर शीघ्र ही निर्णय किया जायेगा। इन 203 भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 91 एकड़ तथा अनुमानित मूल्य करीब 128 करोड़ रुपये है। इनके माध्यम से प्रदेश में 850 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 2,500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजन की संभावना है।

प्रत्यक्ष आवंटन योजना के 14वें चरण में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेशकों ने रुचि दिखाई। इनमें प्रमुख रूप से धुनवाला (भीलवाड़ा) के 9 भूखण्डों के लिए 25 आवेदन, बोरानाडा एक्सटेंशन (बोरानाडा) के 5 भूखण्डों के लिए 33 आवेदन, थौलाई (जयपुर) के 15 भूखण्डों के लिए 17 आवेदन, गोगेलाव (नागौर) के 13 भूखण्डों के लिए 16 आवेदन तथा श्रीनगर टोडारायसिंह (सवाई माधोपुर) के 4 भूखण्डों के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अंतर्गत राइजिंग राजस्थान के तहत राज्य सरकार के साथ एमओयू करने वाले निवेशकों को लाभ दिया जा रहा है। योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक भूखण्ड के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होने पर सीधे आवंटन का प्रावधान है, जबकि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के पूर्व के 13 चरणों में अब तक 2300 से अधिक औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन किया जा चुका है। इनके माध्यम से प्रदेश में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश तथा 46,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर औद्योगिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए राजस्थान में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को गति देना है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना इसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में रीको की एक महत्वपूर्ण पहल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-14th phase of RIICO direct allotment scheme E-lottery for 203 plots
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: riico, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved