• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

14वीं जयपुर मैराथन - पिंकसिटी में दिखेगा एक लाख रनर्स के कदमों का उत्साह

14th Jaipur Marathon - The excitement of the steps of one lakh runners will be seen in Pinkcity - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । गुलाबी शहर की ऐतिहासिक इमारत से बढ़ते कदमों का उत्साह, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हर उम्र के रनर्स और 42 किमी के रूट पर गूंजती तालियां। एक बार फिर ये खुषनुमा दृष्य जयपुर में देखने को मिलेगा। यह मौका होगा वर्ल्ड ट्रेड पार्क, संस्कृति युवा संस्था और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 5 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली 14वीं एयू जयपुर मैराथन का। अल्बर्ट हॉल के दक्षिण द्वार से कल सुबह जयपुर राइट् विभिन्न देशों के रनर्स के साथ इतिहास रचने के लिए दौड़ते नजर आएंगे। स्वच्छ जयपुर का संदेश देने के लिए संकल्पबद्ध रनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्टर और कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए रियल हीरो बने सोनू सूद और एमटीवी रोडीज फेम रणविजय सिंह रनर्स का उत्साहवर्धन करेंगे। इनके द्वारा फ्लैग ऑफ किया जाएगा। मैराथन की पहली रेस सुबह 3 बजे
मैराथन के फाउंडर मुकेश मिश्रा ने बताया कि पहली रेस सुबह 3 बजे फ्लैग ऑफ होगी। इसमें 15 से ज्यादा देशों, 70 राज्यों और दुनिया के 140 से ज्यादा शहरों के कुल 1 लाख रनर्स दौड़ लगाते नजर आएंगे। दौड़ सुबह दस बजे तक जेएलएन मार्ग पर जारी रहेगी। मेडिकल समेत अन्य किसी भी स्थिति में मदद के लिए वॉलेन्टियर्स तैनात किए जाएंगे। इस दौरान वीजीयू समूह के 5000 से अधिक रनर्स पगड़ी पहनकर, 50 से 75 वर्ष की आयु के लोग और कइ व्हीलचेयर रनर्स भी दौड़ेंगे।
रेस डे रुट
फुल मैराथन, 42 किमी, समय सुबह 3.15 बजे
फुल मैराथन 42.195 किमी की होगी। शुरुआत अल्बर्ट हॉल साउथ गेट जेएलएन मार्ग से होते हुए तीन मूर्ति सर्किल, सरस पार्लर, मालवीय नगर पुलिया के बायें होकर कैलगिरी रोड होते हुए अपेक्स सर्किल से यू-टर्न लेते हुए मालवीय नगर पुलिस, जवाहर सर्किल तक, वहां से यू-टर्न लेकर बजाज नगर तिराहे से बायें मुड़कर टोंक फाटक पुलिया के कट से यू-टर्न लेकर जेएलएन मार्ग और फिर अल्बर्ट हॉल के साउथ गेट वापस पहुंचेगी।
हॉफ मैराथन, 21 किमी, समय सुबह 5.30 बजे
हॉफ मैराथन 21.097 किमी की होगी जो अल्बर्ट हॉल साउथ गेट से शुरु होकर जेएलएन मार्ग, सरस पार्लर, मालवीय नगर पुलिया के बायें से कैलगिरी रोड होते हुए अपेक्स सर्किल से यूटर्न लेते हुए मालवीय नगर पुलिस, जवाहर सर्किल तक, वहां से यू-टर्न लेकर बजाज नगर तिराहे से बायें से मुड़कर टोंक फाटक पुलिया के कट से यू-टर्न लेकर जेएलएन मार्ग और फिर अल्बर्ट हॉल के साउथ गेट पहुंचेगी।
ये रन भी हैं खास
आईआईईएमआर 10 किमी टाइम्ड रन वक्त - सुबह 6.30 बजे
इस रन की शुरुआत अल्बर्ट हॉल साउथ गेट जेएलएन मार्ग से एमएनआईटी के सामने से यू-टर्न लेकर अल्बर्ट हॉल साउथ गेट जेएलएन मार्ग पर समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-14th Jaipur Marathon - The excitement of the steps of one lakh runners will be seen in Pinkcity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur marathon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved