• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CAMPA की 11वीं स्टियरिंग कमिटी की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए दिशा—निर्देश

11th CAMPA Steering Committee Meeting: Chief Secretary Issues Directives - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में CAMPA (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की 11वीं स्टीयरिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए अतिरिक्‍त वार्षिक कार्ययोजना (Supplementary Annual Plan of Operations, APO) पर विचार किया गया। समिति ने लंबित देयताओं, शेष चल रहे कार्यों (spillover works) और अन्य आवश्यक गतिविधियों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान प्रस्तावित गतिविधियों और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की गई। विचार-विमर्श के पश्चात् समिति ने आगे की आवश्यक कार्रवाई और नेशनल CAMPA को प्रस्तुतीकरण हेतु 2026–27 की अतिरिक्‍त APO की अनुशंसा की गई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि CAMPA के तहत उपलब्ध राशि का उपयोग वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों की जैव विविधता को संरक्षित रखने के साथ ही वन्यजीवों के सुरक्षित आवास एवं संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि CAMPA के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने धनराशि के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने वन विकास एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधारोपण, वन संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की नियमित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए ताकि लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-11th CAMPA Steering Committee Meeting: Chief Secretary Issues Directives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: campa, rajasthan forest department, v srinivas, rajasthan chief secretary, afforestation, forest conservation, wildlife conservation, biodiversity, ecosystem conservation, national campa, supplementary apo 2026-27, spillover works, forest development, environmental protection, plantation, wildlife habitat, rajasthan government, jaipur secretariat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved