• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सहकारी विकास समिति की10वीं बैठक आयोजित

10th meeting of the State Cooperative Development Committee held - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। सहकार आंदोलन को सशक्त बनाने तथा सहकारिता के लाभों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, डिजिटलाइजेशन, आधारभूत संरचना के विकास तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के बीच समन्वय पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय रहा है इसी दिशा में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि उपज की खरीद प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड के माध्यम से ऋण प्रवाह की स्थिति की समीक्षा करने तथा किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य सचिव ने डेयरी सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने भारत टैक्सी सेवा की कार्यप्रणाली एवं प्रदर्शन का आकलन कर इसे अधिक प्रभावी एवं आमजन के लिए सुलभ बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल ने ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न पहलों के क्रियान्वयन में प्रदेश द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए क्रियान्वयन में आ रही कमियों को चिह्नित कर संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत 200 गोदामों में से 130 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,390 नवीन बहुउद्देशीय पैक्स (एमपैक्स) स्थापित किए गए हैं तथा 6,901 पैक्स को ई-पैक्स के रूप में क्रमोन्नत किया गया है। ‘सहकारिता में सहकार’ की भावना के अनुरूप 3,583 बैंक मित्र नियुक्त किए गए हैं तथा 1,741 माइक्रो एटीएम वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में गरीब एवं मध्यमवर्गीय नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए 55 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। दिसंबर, 2026 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य है। वहीं, जयपुर जिले के ग्राम सुमेल में अमूल के सहयोग से 63 एकड़ भूमि पर ‘सहकार वन’ परियोजना विकसित की जा रही है। सहकारिता विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित एससीडीसी बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पशुपालन विकास सीतारामजी भाले, प्रमुख शासन सचिव कृषि मंजू राजपाल, शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग रोहित गुप्ता, प्रबंध निदेशक राजफैड सौरभ स्वामी सहित नाबार्ड, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10th meeting of the State Cooperative Development Committee held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state cooperative development committee, ias dr samit sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved