• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े, अब वसूला जाएगा करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना

10 cases of power theft detected, now a fine of about Rs 10 lakh will be recovered - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को चौमू तथा सांगानेर ग्रामीण क्षेत्र में गहन सतर्कता जांच कार्यवाही की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) बी.एल.शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता (सतर्कता) चौमूं महिपाल धायल ने कालाडेरा, घीनोई, रेनवाल व गोविन्दगढ़ में 25 परिसरों की सतर्कता जांच की। इसमें से 2 दुकानों व 5 घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी की जा रही थी। जिस पर 7 वीसीआर भरी गई और करीब 7 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अधिशाषी अभियंता (सतर्कता-नोडल ऑफिसर) के. सी. गुप्ता द्वारा सांगानेर के सिरोली क्षेत्र में सतर्कता जांच के दौरान 3 घरेलू परिसरों में एल.टी. लाईन पर अवैध आंकडे डालकर की जा रही विद्युत चोरी को पकड़ा गया, जिस पर 3 वीसीआर भर कर करीब 3 लाख का जुर्माना लगाया गया है। सभी प्रकरणों में उपभोक्तों को जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिये गए है। तय समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा। टीम द्वारा मौके से अवैध केबिल को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 cases of power theft detected, now a fine of about Rs 10 lakh will be recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, vigilance branch, jaipur discom, thorough vigilance investigation, chaumu, sanganer rural areas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved