• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

3 सप्ताह तक इस चीज का प्रयोग करने से कोलेस्ट्रॉल का ख़ात्मा होना तय है

Using this for 3 weeks is sure to eliminate cholesterol - Jaipur News in Hindi

हैल्थ डेस्क। जयपुर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को, गंदा माना जाता है क्योंकि, यही शरीर में असली परेशानी की जड़ है। इसका लेवल अधिक होने से आपको दिल के रोग, नसों के रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे गंभीर परिणाम देने वाले जानलेवा रोग हो सकते हैं। आज हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। कोलेस्ट्रॉल क्या है?
यह एक वसा ( चर्बी ) जैसा या मोम जैसा पदार्थ है। जो शरीर में, कोशिका झिल्ली, कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए, महत्वपूर्ण है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। पहला- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और दूसरा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को गंदा माना जाता है। क्योंकि, यही शरीर में असली परेशानी की जड़ है। जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल अच्छा होता है और शरीर के कई कामकाज में सहायक है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के प्रमुख लक्षण क्या हैं?
ऐसा माना जाता है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कोई पक्के लक्षण नहीं होते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ संकेत हैं जिन लक्षणों से आप जान सकते हैं कि आपके रक्त में गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है।
लक्षण जो रोगी को महसूस होते हैंः
जी मिचलाना, सुन्न होना, अत्यधिक थकान, सीने में दर्द या एनजाइना, सांस लेने में कठिनाई, हाथ-पांव में सुन्नपन या ठंडक, हाई ब्लड प्रेशर रहना, पेट ख़राब रहना, सिर की नसों में दिक्कत होना आदि। पुरुषों को 45 से 65 और महिलाओं को 55 से 64 की उम्र के बीच प्रत्येक व्यक्ति को एक से दो साल में ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। यदि आप 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं, तो हर साल कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।
आयुर्वेदिक उपचार क्या है?
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए औषधि और व्यायाम के साथ उचित आहार करना अत्यंत आवश्यक हैं। इस रोग से, मुक्ति पाने के लिए, लोग महंगे से महंगी चिकित्सा करवाने से परहेज नहीं करते हैं। हालांकि इन औषधियों से कुछ समय तक प्रभाव तो पड़ता ही है। लेकिन, अगर इसी के स्थान पर, आयुर्वेदिक प्रयोगों को अपनाया जाए तो, ये अत्यधिक प्रभावशाली हो सकते है।
1. भूना हुआ जीरा – 50 ग्राम।
2. मैथीदाना – 50 ग्राम।
3. धनिया – 50 ग्राम।
4. सौंफ – 50 ग्राम।
5. काली मिर्च – 25 ग्राम।
6. छोटी पीपल – 25 ग्राम।
7. सौंठ – 25 ग्राम।
8. दालचीनी – 25 ग्राम।
कोलस्ट्रोल (एल.डी.एल.) और वजन घटाने के लिए उपरोक्त आठों चीजों को कूट - पीसकर कर चूर्ण बनाकर छान लें। प्रतिदिन आधा चम्मच, सुबह - शाम भोजन करने के एक घंटे बाद, एक कप गरम पानी में घोल कर लें। इस प्रयोग करने से तीन सप्ताह में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही हो जाएगा। यह अच्छा पाचक व विरेचक यानि पेट की सफाई करने वाला भी है।
- डॉ पीयूष त्रिवेदी, आयुर्वेद विशेषज्ञ,एक्यूप्रेशर सेवा समिति जयपुर। मो. न. 9828011871

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Using this for 3 weeks is sure to eliminate cholesterol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ldl cholesterol, low-density lipoprotein, heart disease, stroke, plaque buildup, cardiovascular health, atherosclerosis, healthy diet, exercise, lifestyle management, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved