• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा

IMSOS 2026 - BMCON will discuss the latest bone cancer treatment methods. - Jaipur News in Hindi

देश -विदेश से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर करेंगे विचार-विमर्श जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन का आयोजन किया जा रहा है। आरआईसी में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 6 मार्च को वर्कशॉप के साथ होगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस 7 मार्च से शुरू होगी। कॉन्फ्रेंस में देश -विदेश के 450 से अधिक बोन कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे है। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन समारोह, 7 मार्च को आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड होंगे।
कॉन्फ्रेंस में ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों, सर्जन्स, ऑन्कोलॉजिस्ट्स एवं शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां हड्डी एवं सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, सर्जिकल तकनीकों एवं बहु-विषयक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चैयरमैन डॉ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बोन कैंसर के उपचार से संबंधित देश -विदेश में कई तरह के अनुसंधान चल रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह की नवीनतम उपचार पद्धतियों का उपयोग भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल तथा देश विदेश के चुनिन्दा सेंटर्स पर किया जा रहा है। इन अनुसंधान, पद्धतियों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए आईएमएसओएस 2026 बीएमकॉन का आयोजन किया जा रहा हैं। इस मौके पर कॉन्फ्रेंस की उप संरक्षक एंव बीमएमसीएच की मेडिकल डायरेक्टर डॉ गीतांजली अग्रवाल जोशी ने कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
ऑर्गेनाइजिंग ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ अरविन्द ठाकुरिया ने बताया कि तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन दो वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। पहली वर्कशॉप पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी पर होगी जिसमें बोन कैंसर की सटीक पहचान से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होगी। दूसरी वर्कशॉप में मेडिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट उपचार पद्धति से जुड़े विषयों पर चर्चा। करेंगे। पैथोलॉजिस्ट डॉ शशि बंसल, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अजय बापना, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शह रावत एवं एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ पुष्पलता गुप्ता के निर्देशन में आयोजित होने वाली इन वर्कशॉप में देशभर से विषय विशेषज्ञों के साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स पार्ट लेंगे और ट्रेनिंग सेशन आयोजित होंगे।
डॉ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल स्पीकर के तौर पर डॉ. रॉब पोलॉक (यूके), डॉ. फिलिप टी. फुनोविक्स (ऑस्ट्रिया), डॉ. विवेक अजीत सिंह (मलेशिया) और डॉ. गुरपाल सिंह (सिंगापुर) से और 150 नेशनल स्पीकर एवं आईएमएसओएस के प्रेसिडेंट डॉ. आशीष गुलिया भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस में वर्कशॉप और सेषन के साथ ही ई-पोस्टर का भी आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IMSOS 2026 - BMCON will discuss the latest bone cancer treatment methods.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imsos 2026 bmcon, bone cancer conference jaipur, bhagwan mahaveer cancer hospital jaipur, indian musculoskeletal oncology society, orthopedic oncology conference, bone cancer treatment research, dr praveen gupta, dr ashish gulia, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved