• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगर आपको पानी पीते ही आ जाता है पेशाब तो इस बीमारी का यह हो सकता है संकेत

If you feel the urge to urinate immediately after drinking water, it could be a sign of this medical condition - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मधुमेह विशेषज्ञों ने बताया कि बार-बार पेशाब आना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जल्दी यूरिन आने की समस्या का तुरंत पता लगाना जरूरी है। आख़िरकार मनुष्य को बार-बार पेशाब क्यों आता है?

आयुर्वेद के जानकारों का मानना है कि ‘जल ही जीवन’, यह सिर्फ कहावत ही नहीं बल्कि सच है। पानी पीना न सिर्फ शरीर के लिए जरूरी है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव लिए भी आवश्यक है। पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और टॉक्सिन को बाहर निकालता है। शरीर में पानी की सही मात्रा होने पर बॉडी के अंग भी बेहतर तरीके से काम करते हैं और बीमारियां दूर रहती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें पानी पीते ही तुरंत पेशाब आता है। जिसे नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। क्योंकि, एक नॉर्मल इंसान की ब्लैडर में यूरिन स्टोर करने की क्षमता 200-450 ml तक है।
ऐसे में पानी पीते ही पेशाब आना या फिर बार-बार पेशाब आना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जल्दी यूरिन आने की समस्या का तुरंत पता लगाना जरूरी है। हालांकि, बार-बार पेशाब आना मानसिक परेशानी, थकान,डायबिटीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), प्रोस्टेट की समस्या और ADH हार्मोन की कमी एवं ठंडे मौसम के चलते होता है, लेकिन फिर भी इस समस्या की पहचान करना आवश्यक है और समय रहते सावधानी बरतनी जरूरी है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, बार-बार यूरिन आना कभी-कभी सामान्य होता है, लेकिन जब ये आदत बनने लगे या नींद में खलल डाले, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
सारे दिन में कितनी बार पेशाब जाना नॉर्मल है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर दिन में 3 से 5 लीटर पानी पीते हैं तो हर तीन से चार घंटे में यूरिनेशन के जाना सामान्य होता है। इसके अलावा एक हेल्दी व्यक्ति दिन में 5-7 बार पेशाब जा सकता है। इससे ज्यादा बार पेशाब जाना सामान्य नहीं होता और ये शरीर में कई बीमारियों का संकेत हो सकता है।

-डॉ. पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद विशेषज्ञ जयपुर ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If you feel the urge to urinate immediately after drinking water, it could be a sign of this medical condition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, diabetes specialists, polyuria, frequent urination, blood sugar levels, health warning, medical symptoms, kidney health, lifestyle, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved