• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटेभर की मशक्कत के बाद उतारा

Youth climbed mobile tower in Jaipur, landed after hours of effort - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एमआई रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में स्थित मोबाइल टॉवर पर मंगलवार सुबह एक युवक के चढक़र हंगामा करने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल उसे नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि बीएसएनएस कार्यालय में लगे मोबाइल टॉवर पर सुबह करीब पौने 9 बजे एक युवक चढ़ गया। मोबाइल टॉवर पर चढक़र हंगामा मचा रहे युवक को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस टीम की मदद से टॉवर से नीचे उतारा।

पूछताछ में उसने अपना नाम फागी निवासी कजौड़मल बताया। उसका कहना था कि उसने करीब चार माह पूर्व बीएसएनएल कार्यालय में ठेकेदार के माध्यम से गाड़ी लगाई थी। जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। बार-बार ठेकेदार से भुगतान करने की कहने पर भी रुपए नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth climbed mobile tower in Jaipur, landed after hours of effort
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth, climbed, mobile tower, jaipur, landed, hours, effort, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved