• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में ई-रिक्शा में महिला को किया अचेत, ले गए सोने की चेन व टॉपस

Woman stunned in e-rickshaw in Jaipur, took away gold chains and tops - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कोतवाली इलाके में ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला को अचेत कर बदमाश सोने की चेन व टॉपस उतार कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि श्याम नगर आमेर निवासी सम्पति शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार दोपहर करीब सवा 2 बजे वह कलेक्ट्री सर्किल से ई-रिक्शा में बैठी थी। चांदपोल मैट्रो स्टेशन के पास दो व्यक्ति भी ई-रिक्शा में बैठ गए। रास्ते में दोनों व्यक्तियों ने ई-रिक्शा रूकवाया और लघुशंका जाने की कहकर उससे उनके सामान का ध्यान रखने की कहा। कुछ देर बाद वापस लौटकर ई-रिक्शा में बैठने पर अचानक सम्पति को बेहोशी चढऩे लगी। बेहोशी का फायदा उठाकर ई-रिक्शा में सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन व कानों के टॉपस उतार लिया।
जिसके बाद गोविन्दरायजी का रास्ता के नुक्कड़ पर घर आने की कहकर उतारकर फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस वारदातस्थल व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman stunned in e-rickshaw in Jaipur, took away gold chains and tops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, stunned, e-rickshaw, jaipur, took away, gold chains, tops, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved