• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो घंटे तक की रैकी और फिर ताला तोड़कर किया लाखों रूपये के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

Two-hour racky and then locking the lock made the millions of rupees worth of cash-free cash - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी में इन दिनों चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। बदमाश बैखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में मस्त हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ने में पस्त। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मानसरोवर के शिप्रा पथ थाना इलाके में, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक अग्रवाल फार्म स्थित 124 सेक्टर में रहने वाला हरीष बालानी अपनी दुकान पर गया था। घटना के समय घर पर कोई नही था और ताला लगा हुआ था। पीछे से एक बदमाश आया और सूना मकान देखकर रैकी करने लगा।

करीब दो घंटे तक रैकी करने के बाद बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसा। इस दौरान बदमाश ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और लाखों रूपये के जेवर व नकदी लेकर चंपत हो गया। खास बात ये है कि चोरी की ये वारदात पास ही बनी लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सूचना मिलने पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर आई और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार नकबजन का पता लगाने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two-hour racky and then locking the lock made the millions of rupees worth of cash-free cash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two-hour racky and then locking the lock made the millions of rupees worth of cash-free cash, shipra path thana, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved