• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में कार से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे दंपति, पत्नी गिरफ्तार, पति हो गया फरार

The couple were smuggling brown sugar from a car in Jaipur, wife arrested, husband absconding - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार से ब्राउन शुगर की तस्करी करने के मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ व तस्करी मे प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस मामले में फरार पति की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित रेखा शर्मा (31) निवासी बांदीकुई दौसा हाल सेक्टर-26 प्रताप नगर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 196.60 ग्राम ब्राउन शुगर व तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। रविवार दोपहर आरोपित रेखा शर्मा अपने पति सुमित शर्मा उर्फ राजा के साथ सेक्टर-29 में कार से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को देखकर दंपति कार मोडकर तेजी से भागे। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछे लगे देखकर चालक पति सुमित शर्मा उर्फ राजा सडक़ किनारे कार को खड़ी कर फरार हो गया। कार से उतर कर भाग रहे आरोपित रेखा को पीछा कर पकड़ा गया, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ मिलने पर गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The couple were smuggling brown sugar from a car in Jaipur, wife arrested, husband absconding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: couple, smuggling, brown sugar, car, jaipur, wife arrested, husband absconding, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved