जयपुर। राजधानी के वैशाली नगर थाना परिसर में रविवार दोपहर एक दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने के चलते अपने आप को आग लगा ली। पुलिस ने तुरंत उसे वर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामले के मुताबिक, बेनाड झोटवाडा निवासी 35 वर्षीय महिला ने दोपहर पुलिस के बेरूखे रवैया के चलते वैशाली नगर थाना परिसर में अपने आप को आग लगा दी। पीडि़ता ने गत 5 जून को शेखावटी झुंझुंनू निवासी रविन्द्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
आरोप है कि आरोपी रविन्द्र सिंह उनका पुराना परिचित है, जिसके कारण उसका घर पर आना जाना था। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिपिंग बना ली। जिसके जरिए ब्लेकमेल कर उसके साथ देहशोषण करने लगा। आरोपी ने पीडि़त ने रुपए भी हड़पे। परेशान होकर पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया था।
पिछले डेढ माह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। अपनी रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार दोपहर पीडि़ता वैशाली नगर थाने पहुंची। सूत्र बताते है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बहुत रूखा भरा बरताव किया। जिससे आहत होकर पीडि़ता ने थाना परिसर में खुद को आग लगा दी। एकाएक पीडि़ता के आग लगने से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत आग पर काबू पाकर उसे एसएमएस अस्पताल के वर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope