जयपुर। प्रतापनगर इलाके में गुरुवार को फंदा लगाकर एक छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि मृतका गीता (25) पुत्री सुंदर मूलत: धौलपुर की रहने वाली थी। वह विधानगर जगतपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतारा और एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
झारखंड के पलामू में महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिले शव
अलीगढ़ : माता-पिता की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
ठग किरण पटेल की पत्नी बंगले पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार
Daily Horoscope