• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला की अश्लील क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Sex clippings of the woman bathing, INTERNET threatened to make viral done for several years - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एक महिला की पहले नहाते हुए अश्लील क्लिपिंग बनाई। क्लीपिंग की आड़ में आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए हजारों रूपये ऐंठे और बाद में जबरन दुष्कर्म किया। जी हां ये मामला है राजधानी जयपुर के भटटा बस्ती थाना इलाके का। खास बात ये है कि आरोपी पिछले 5 साल इस सनसनीखेज घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी शास्त्री नगर जगमोहन शर्मा के मुताबिक भटटा बस्ती में इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता के पडौस में कुलदीप उर्फ अनुराग जाट है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने साल 2012 में उसकी नहाते हुए पहले अश्लील क्लिपिंग बना ली। इस क्लीपिंग की आड़ मेें आरोपी उसे पिछले 5 साल से ब्लेकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी कुलदीप ने पीड़िता को डराते हुए उसकी अश्लील क्लिपिंग इंटनेट पर डालकर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

हालांकि पीड़िता आरोपी की धमकियों से घबराकर बदनाम होने के डर से कई साल तक चुप रही। इसी की आड़ में आरोपी ने पीड़िता से कई बार हजारों रूपये भी ऐंठ लिए। 24 अक्टूबर को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़िता जब आरोपी से अपने दिए हुए रूपये लेने गई। इस पर आरोपी ने पहले तो पीड़िता को अश्लील क्लीपिंग की आड़ में धमकाया। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो महिला ने इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी गुस्से में आग-बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट कर दी।
बार-बार ब्लेकमेल कर दुष्कर्म से परेशान होकर और हारकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी कुलदीप को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sex clippings of the woman bathing, INTERNET threatened to make viral done for several years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sex clippings of the woman bathing, internet threatened to make viral done for several years, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved