• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में ऑकारेश्वर महादेव मंदिर में चोरी

Robbery in Okareswar Mahadev Temple in Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में ऑकारेश्वर महादेव मंदिर के ताले तोडक़र चोर चांदी के मुकुट, छत्र व हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि विद्याधर नगर में सेक्टर नंबर-6 में ऑकारेश्वर महादेव का मंदिर है। सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात की। ताला तोडक़र मंदिर में घुसे चोर चांदी के दस मुकुट व दस छत्र, चांदी की जलहरी, सर्प, चांदी का लोटा, आरती, बांसुरी, दो जोड़ी पायल, चांदी की गाय व करीब 40 हजार रुपए चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर में आरती करने पहुंचने पर चोरी का पता चला। मंदिर में चोरी की सूचना पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइस कर चोरों को जल्द पकडऩे का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Robbery in Okareswar Mahadev Temple in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robbery, okareswar, mahadev temple, jaipur, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved