• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध शराब तस्करों और तंबाकू उत्पाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Police action against black marketers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करों और तंबाकू उत्पाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिसके चलते हरमाडा थाना इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज रमेश सैनी ने बताया की लॉकडाउन के दौरान तंबाकू उत्पाद व शराब पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी कुछ लोग दोगुने,तिगुनी मुनाफाखोरी के चक्कर में अवैध रूप से शराब तंबाकू उत्पाद का बेचान कर रहे हैं । जिससे पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भूरा टीबा कच्ची बस्ती हरमाडा से 126 देसी पव्वे जप्त किये है। जबकि वही सूर्यावाटिका बस स्टैंड के पास अवैध रूप से तंबाकू उत्पाद बेचते हुये राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम चिराना उदयपुरवाटी जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया है। इधर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान अवैध मादक पदार्थ बीडी ,सिगरेट व गुटखा बेचते हुए एक आरोपी अनिल जैन निवासी एसपी हाल तिवाडी मार्केट मुरलीपुरा को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बीडी ,सिगरेट व गुटखा बरामद किया गया है। वहीं कानोता थाना पुलिस ने बीडी ,सिगरेट व गुटखा बेचते हुए दुकानदान अरूण निवासी जामडोली और दीनदयाल निवासी नायला रोड को गिरफ्तार उनके पास से बीडी ,सिगरेट व गुटखा बरामद किया गया है।
वहीं शिवदासपुरा थाना पुलिस ने गांव बगरिया सीतापुरा में हथकढ़ शराब की भट्टियों को नष्ट कर लगभग 10 हजार लीटर वॉश नष्ट किया है।
पुलिस के अनुसार अवैध हथकढ़ शराब को बेचने के लिए बुधराम मीणा निवासी ठाकुर की ढाणी गांव बगरिया अपनी मोटरसाइकिल पर बेचने के लिए जा रहा है । जिस पर नाकाबंदी के दौरान तस्कर बुधराम मीणा को एक बड़ी जरीकेन अवैध हथकढ़ देसी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है मुलजिम को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड सौपा है। आरोपित से शराब तस्करी के बारे में पूछताछ की जाएगी कि और कौन-कौन व्यक्ति शराब तस्करी में लिप्त हैं और कहां-कहां सप्लाई हो रही है इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police action against black marketers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur police, jaipur crime, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved