• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह का मामला, एसएचओ संजय गोदरा हुए सस्पेंड

जयपुर। राजधानी के वैशाली नगर थाने में रविवार को दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह करने का मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। दुष्कर्म पीड़िता के थाने में आत्मदाह करने की घटना के विरोध में मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वैशाली नगर और झोटवाड़ा के बाजार बंद करने का आह्वान किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के बाजार बंद करने के आह्वान को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल ने भी समर्थन किया। स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर घटना का विरोध किया। घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने वाहन रैली निकाली और साथ ही बाजार में भी टोलियां बनाकर घूमे।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश देखने को मिला और आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। वहीं इस दौरान कई थानों का जाब्ता मौके पर तैनात रहा। बाजार बंद होने के चलते स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

थानाधिकारी संजय गोदरा और डिप्टी राय सिंह बेनीवाल को सस्पेंड करने की मांग

व्यापारियों की मांग है कि वैशाली नगर थानाधिकारी संजय गोदरा और डिप्टी राय सिंह बेनीवाल को सस्पेंड किया जाए। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने संजय गोदरा को एपीओ कर दिया। वहीं मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। इस घटना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की और साथ ही मांगे नहीं मानी जाने पर बुधवार को जयपुर बंद का आह्वान किया।

कई बार विवादों में रहे हैं थानाधिकारी संजय गोदारा

वैशाली नगर थाना प्रभारी संजय गोदारा को जयपुर कमिश्नरेट में आने के बाद विवादों के कारण ही शिप्रापथ थाने से हटाया था। शिप्रापथ थाने के ठीक सामने मैदान में किसी ने एक व्यक्ति की हत्या कर लाश जला दी, लेकिन थाने में मौजूद किसी शख्स को इसकी भनक तक नहीं लगी। लापरवाही के चलते थाना प्रभारी संजय गोदारा को शिप्रापथ थाने से हटाकर लाइन भेज दिया गया था। लाइन से करणी विहार थाना प्रभारी लगाया। जहां एक व्यक्ति की चालान कारवाई के दौरान अटैक आ गया था। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद करणी विहार थाने से ट्रांसफर कर वैशाली नगर थाने में लगा दिया। वैशाली नगर में अब दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह का मामला सामने आ गया। पीड़िता ने जब खुद को आग लगाई तब थाना प्रभारी संजय गोदारा झोटवाड़ा में ड्यूटी पर गए हुए थे।

दुष्कर्म पीड़िता के पति ने कहा- न्याय नहीं मिला तो बच्चे संग कर लूंगा आत्मदाह

दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह करने के मामले में लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला। जिसके चलते दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंगलवार को थाने का घेराव करने पहुंचे। जिसके बाद वैशाली नगर थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को थाने के बाहर लगाया गया।
थाने में आत्मदाह करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के पति ने कहा कि उसकी पत्नी को वैशाली नगर थाना पुलिस ने आत्मदाह करने के लिए उकसाया था। इसको देखते हुए प्रशासन को पूरे थाने को बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। पीड़िता के पति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिलता है तो वह भी अपने बच्चे के साथ आत्मदाह कर लेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People anger against the police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: दुष्कर्म पीड़िता, दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह का मामला, jaipur rape case, jaipur news, rajasthan hindi news, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved