जयपुर। शहर के चार थाना क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर सोमवार दोपहर आंशिक कफ्र्यू लगाया गया है। कोविड-19 वायरस से पोजिटिव व्यक्ति मिलने के कारण भट्टाबस्ती, रामगंज, नाहरगढ़ व शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर आंशिक कफ्र्यू लगाया गया है। आंशिक कफ्र्यू लगाए गई जगह पर पुलिस अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है और मार्ग को अवरूद्ध कर लोगों की आवाजाही पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया गया है। भट्टाबस्ती इलाके में रामनगर स्थित मकान नंबर-943 से मकान नंबर-950 के सम्पूर्ण क्षेत्र में, रामगंज क्षेत्र में जौहरी बाजार स्थित एम.एस.बी. का रास्ता, पांचवा चौराहा में मकान नंबर-2050 के आस-पास सम्पूर्ण क्षेत्र में, नाहरगढ़ इलाके में नृसिंह कॉलोनी स्थित नृसिंह मार्ग पर मकान नंबर-11 से मकान नंबर-13 व मकान नंबर-1 से 3 के सम्पूर्ण क्षेत्र में और शास्त्री नगर इलाके में नेहरू नगर स्थित मकान नंबर-ए-84 से मकान नंबर- बी-230 तक के सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अयोध्या में दलित बहनों से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने किशोर बेटे की हत्या
दिल्ली में हत्या के मामले में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
Daily Horoscope