• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुथूट फाइनेंस लूट मामला : ये कैसा लूटेरा, करोड़ों का सोना लूटने के लिए खर्च कर डाले 22 लाख रूपये

Muthoot Finance Loot case: How to lootera, Rs 22 lakh spent to loot hundreds of crores of rupees - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अब तक आपने फिल्मों में ही हाईटेक लूट की वारदातों को अंजाम होते देखा होगा। फिल्मों में जहां बदमाश किसी भी जगह लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले लाखों रूपए अपनी गैंग ककी अय्याशी पर उड़ा देते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते है। ठीक वैसे ही फिल्मी स्टाइल में एशिया की सबसे बड़ी काॅलोनी मानसरोवर में 21 जुलाई को मुथूट फाईनेंस में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मुथूट फाइनेंस को लूटने के लिए फरार आरोपी मास्टरमाइंड सुबोध ने एक मास्टर प्लान बनाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मास्टर प्लान को बनाने और पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए सुबोध ने 22 लाख रूपये रैकी पर ही खर्च कर दिए थे। सोचने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन ये सच है। ये जानकार खुद पुलिस भी हैरान है। करोड़ों रूपये का सोना लूटने के लिए सुबोध ने 22 लाख रूपये अपनी गैंग बनाने और उनकी अय्याशी, गाड़ी का अरेंज करने, नई कार, नई मोटर साईकिल खरीदने, बार-बार दिल्ली से आने जाने उनके होटल में रूकने, मोबाइल फोन खरीदने, खान-पान करने पर उड़ा दिए थे। सुबोध के मास्टर प्लान के तहत रैकी का ये खेल महीने भर से चल रहा था, जिसकी भनक किसी को भी नही लगी। यही नहीं, वारदात को अंजाम देने से पहले सुबोध ने पुलिस की गिरफ्त में आए चारों बदमाशों को हायर किया। इसके बाद सुबोध ने उन्हें जयपुर के अलग-अलग कोनों में किराये का मकान भी दिलवाया। साजिश के तहत मास्टर माइंड़ सुबोध ने झोटवाड़ा, कौथून, निवाई और चाकसू में मकान लिया। सुबोध ने हर बार अलग-अलग जगह चारों बदमाशों शुभम उर्फ षिब्बू, विकास उर्फ विक्की और पंकज यादव के साथ मुथूट को लूटने के लिए साजिश साजिश रची । सबसे पहले ये खेल सुबोध ने नोएड़ा में किराये का फ्लैट लेकर शुरू किया।
खास बात ये है कि मास्टर माइंड सुबोध हर बार वारदात को अंजाम देने के लिए फिल्मी स्टाइल में अपनी नई गैंग बनाता था। काम खत्म होने के बाद उन गुर्गो को उनकी रकम देकर रफा-दफा कर देता था। फिर दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए नई गैंग तैयार करता, ताकि कोई उसे पकड़ न सके । पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि सुबोध की सोना लूटने की ये कोई पहली वारदात नही थी, बल्कि दर्जनों बार ये लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। रायपुर, चेन्नई, दिल्ली ,यूपी समेत कई राज्यों में इन वारदातों को अंजाम दिया है। इन सभी वारदातों के लिए सुबोध ने अपने सभी नए गुर्गे शामिल किए थे यानि हर वारदात में अलग गुर्गा।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि जयपुर में करोड़ों रूपये का सोना लूटने के लिए शुभम उर्फ शिब्बू समेत सभी आरोपियों को 40 से 50 लाख रूपये में हायर किया था। इसके लिए पहले सुबोध ने शुभम समेत सभी आरोपियों को पहले 1-1 लाख रूपये की रकम भी दी।
पुलिस के मुताबिक शातिर सुबोध लूट की एक वारदात के मामले में पांच साल जेल की हवा भी खा चुका है। लेकिन जेल से आने के बाद भी उसने अपने ये कारनामे नही छोड़े और फिर से इसी खेल में लग गया।
सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि सुबोध वारदात को अंजाम देने के बाद सोना ठिकाने लगाकर नेपाल फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए अलग-अलग कोनों में अपनी टीमें भेजी हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा और लूटा गया सोना भी । हालांकि पुलिस ने मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर इस पूरे खेल का पर्दाफाश करते हुए एक बखूबी काम किया है।
आपको बता दें कि 21 जुलाई को दिनदहाडे़ मानसरोवर के रजत पथ चैराहे पर स्थित मुथूट फाइनेंस की ब्रांच में करीब 9 करोड़ कीमत का 31 किलो सोना ले गए। मुथूट फाइनेंस में घुसे चार बदमाश चार कर्मचारियों और चार ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कोने में बिठा दिया था और स्ट्रॉन्ग रुम का ताला खोलकर करीब 31 किलो सोना और 3.80 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के लिए चारों बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muthoot Finance Loot case: How to lootera, Rs 22 lakh spent to loot hundreds of crores of rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muthoot finance loot case how to lootera, rs 22 lakh spent to loot hundreds of crores of rupees, mansarovar thana, muthut finance, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved