जयपुर। गलतागेट थाना पुलिस ने सात बच्चों की मां से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एचएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपित इरफान चौधरी (31) निवासी वन विहार कच्ची बस्ती ईदगाह गलतागेट को गिरफ्तार किया गया है। गलतागेट निवासी 40 वर्षीय महिला ने प्रकरण दर्ज कराया। आरोप है कि इरफान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले एक वर्ष से देहशोषण करने के बाद आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया।
जिसके बाद पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता पूर्व में दो पतियों को अनबन के चलते छोड़ चुकी है। जिनसे उसके सात बच्चे है। पुलिस ने प्रकरण में सोमवार दोपहर आरोपित इरफान चौधरी को गिरफ्तार किया है।
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
Daily Horoscope