• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के लिए घुमने निकला था युवक, खंभे पर लटका मिला शव

man sucide on railway metro station in jaipur, found hanging on the pillar - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी के जयपुर जंक्शन के पास विद्युत पोल पर फंदे से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रेलवे मेट्रो स्टेशन की है, जहां पिलर नंबर 144 के सामने रेल की पटरियों के पास एक पोल साड़ी के फंदे से लटका युवक का शव मिला। राहगीर की सूचना पर पहुॅची जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुॅची और मामले की जानकारी ली। मामला संदिग्ध मानते हुए जीआरपी जयपुर के उपाधीक्षक द्वारकाप्रसाद शर्मा भी मौके पर पहुॅचे और तफ्तीश शुरू की। मामले की जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। जीआरपी जयपुर के उपधीक्षक द्वारकाप्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हरियाणा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पीड़ित ने सुसाइड में लिखा है कि मुझे माफ करना, मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली घूमने जाने के लिए घर से निकला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-man sucide on railway metro station in jaipur, found hanging on the pillar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: man sucide on railway metro station in jaipur, found hanging on the pillar, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved