• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर फिर से चेन स्नैचिंग, खरीददारी कर घर आ रही महिला को बनाया शिकार

Jaipur re-chain snatching, shopping made by the woman coming home - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश बाजार से घर लौट रही एक वृद्ध महिला की चेन तोड़ कर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही बदमाश दूर निकल चुके थे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक वारदात जवाहर नगर निवासी सलोचना जैन के साथ हुई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता शाम को बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही थी, इस दौरान थाना इलाके में स्थित पुलिया नम्बर एक के पास एक बाइक सवार दो लड़के आए और पीडिता के गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ले गए। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बाइक सवार गलियों से होते हुए उसकी आंखों से ओझल हो चुके थे।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur re-chain snatching, shopping made by the woman coming home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur re-chain snatching, shopping made by the woman coming home, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved