जयपुर। शहर में आज एक बड़ी घटना हो गई। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के मामले में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर के आजाद नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के मामले में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर पथराव तक हो गया। लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके। सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंच गया। इसके बाद भी लोगों ने पथराव जारी रखा तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope