• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

चोर गैंग के 3 बदमाश और 1 खरीदार गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद हुआ यह सामान

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक छोड़कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश शातिर चोर गैंग के सदस्य हैं। बाद में पुलिस ने चोरों से माल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण विकास पाठक ने पुलिस आयुक्तालय जयपुर दक्षिण में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर के.के. अवस्थी व थानाधिकारी मुहाना राजेश कुमार सिंह को चोरों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। इस पर एएसआई मुकेश कुमार, एचसी कैलाश चन्द, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, हंसराज, उमेश कुमार ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार (19) पुत्र महेश चंद जाटव निवासी वास्तेकमई थाना सुकवाबाद जिला फिरोजाबाद यूपी, जगमोहन (19) पुत्र महेश पाल गुर्जर निवासी गांव मिल्केया दूधिया थाना नवाबगंज यूपी हाल किरायेदार मकान नं. 151 महावीर नगर सांगानेर, मजिद खान (18) पुत्र सत्तार खान जाति मुसलमान निवासी जाबड़ थाना फागी जिला जयपुर का होना बताया।
पुलिस ने उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो उनके पास नहीं मिले। पुलिस ने तीनों को थाने जाकर पूछताछ की तो मोटरसाइकिल चोरी की होना पाया गया। गहनता से पूछताछ करने पर करीब 70 मकानों से नकदी, मोबाइल चोरी की वारदात व एक मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। ये वारदातें जयपुर शहर के मुहाना, भांकरोटा, सांगानेर, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में करना कबूल किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : 3 gangsters of thieves gang and 1 buyer arrested in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, gangsters arrested, muhana police, rajasthan police, thieves gang, crime in jaipur, crime in rajasthan, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, जयपुर पुलिस, मुहाना पुलिस, राजस्थान पुलिस, बदमाश, चोर गैंग, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved