• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में धड़ल्ले से चल रहे हैं हुक्का बार, पुलिस ने एक साथ तीन जगह मारा छापा

hukka bars are running in jaipur, police raid together in three places - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहे है। एक बार फिर आदर्श नगर थाना पुलिस ने राजापार्क में एक रेस्टोरेंट पर छापा मारते हुए एक साथ तीन हुक्का बार पकड़े।

खास बात ये है कि पुलिस ने जिस वक्त इस कार्रवाई को अंजाम दिया उस वक्त हुक्का बार में स्कूली और काॅलेज के बच्चें हुक्का पीकर धुंऐ के छल्ले उड़ा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई राजापार्क के गली नंबर-4 में कैफे नाइट हुक्का बार, क्लोज कैफे एंड हुक्का बार और नो वे आउट हुक्का बार पर की। जैसे ही पुलिस ने यहां छापा मारा और अफरा-तफरी मच गई और हुक्का पी रहे युवा भागने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी को घेरते हुए दबोच लिया। पुलिस को मौके से हुक्का, पाइप और फ्लेवर्ड के पैकेट भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर के जरिये यहां हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नही है जब जयपुर में हुक्का बार पर कार्रवाई की गई । पहले भी कई बार पुलिस हुक्का बार पर कार्रवाई कर चुकी है बावजूद इसके धडल्ले से अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहे है। खास बात ये है कि पुलिस ने जब भी हुक्का बार में कार्रवाई की यहां पर स्कूल और काॅलेज से जुडे हुए युवाओं का के्रेज देखने को मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-hukka bars are running in jaipur, police raid together in three places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hukka bars are running in jaipur, police raid together in three places, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved