• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

Horrifying Incident in Jaipur: Wife and Three Daughters Murdered; Accused Arrested Within 48 Hours - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर पश्चिम के करधनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गोविंद वाटिका, करधनी में एक महिला और उसकी तीन बेटियों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे महिला के पति और तीनों बच्चियों के पिता राहुल कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ और मामले में अनुसंधान जारी है।

घर में मिले चार शव
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को गोविंद वाटिका, करधनी में चार मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्लॉट नंबर ए-169 में महिला गीता झा और उसकी तीन बेटियों नंदिनी, राधिका और ग्रेशिका उर्फ गौरी के शव घर में पड़े मिले।
पुलिस के अनुसार, मृतकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना के बाद गीता का पति राहुल कुमार झा घर से फरार हो गया था।
मृतका के देवर की रिपोर्ट पर करधनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए बनाई कई टीमें
चार हत्याओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज की निगरानी में पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह, थाना अधिकारी करधनी और जिला विशेष टीम के पुलिस निरीक्षक गणेश सैनी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

खाटूश्यामजी और रींगस में तलाश

पुलिस को आरोपी राहुल कुमार झा के खाटूश्यामजी, जिला सीकर में होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद करधनी थाना पुलिस के साथ डीएसटी जयपुर पश्चिम और सीएसटी जयपुर की टीमें खाटूश्यामजी, रींगस और संभावित ठिकानों के लिए रवाना हुईं।
पुलिस टीमों ने लगातार आरोपी की तलाश की। तलाशी अभियान के दौरान रींगस में आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे करधनी थाना लाया गया और पूछताछ के बाद मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
सीमेंट ब्लॉक से वार कर हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सो रही अपनी पत्नी गीता झा और तीनों बेटियों के सिर एवं चेहरे पर सीमेंट के ब्लॉक से बार-बार गंभीर वार किए। पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस तरह आरोपी ने चारों की क्रूरता से हत्या की।
पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल कुमार झा, पुत्र लक्ष्मीनाथ झा, उम्र 45 वर्ष, जाति ब्राह्मण, निवासी प्लॉट नंबर ए-169, गोविंद वाटिका, कालवाड़ रोड, करधनी, जयपुर के रूप में की है।
आरोपी से घटना के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horrifying Incident in Jaipur: Wife and Three Daughters Murdered; Accused Arrested Within 48 Hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur crime news, jaipur murder case, karधनी police station, jaipur police, govind vatika murder, kalwar road crime, family murder, triple murder, four murder case, rahul kumar jha, geeta jha, rajasthan crime news, jaipur west police, rajasthan police, crime investigation, khatu shyamji, reengus, murder case, police investigation, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved