• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Girlfrend विदेश से Boyfrend को भेज रही थी गिफ्ट, आॅनलाइन लगाया 55 हजार का चूना, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Girlfrend was sending a gift to the Boyfrend from abroad, on the pretext of giving custom duties online, 55 thousand lime, frend make on Facebook - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सावधान हो जाइए। अगर आप फेसबुक पर हैं तो ठगी के शिकार हो सकते हैं। क्यों कि राजधानी जयपुर में फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कहकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिला ने युवक से अपने खाते में आॅनलाइन पचपन हजार रुपए डलवा लिए। मामला बजाज नगर थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक मधुबन कॉलोनी के रहने वाले अनूप भारद्वाज से फेसबुक पर विदेश में रहने वाली एक महिला ने पहले दोस्ती कर ली। इस दौरान महिला ने पहले खुद को डॉक्टर बताया। महिला ने युवक को कहा कि वह भारत में प्रेक्टिस के लिए आ रही है। इस दौरान वह उसके लिए टी शर्ट और अन्य गिफ्ट भेज रही है। इस दौरान शातिर महिला ने भेजे जाने वाले सामान की कस्टम डयूटी देने के बहाने युवक से आॅनलाइन अपने अकाउंट में 55 हजार रुपए जमा करवा लिए। सामान नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। बाद में न तो महिला आई और न ही सामान। यही नहीं फेसबुक पर भी महिला ने अपना अकाउंट बंद कर लिया। बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Girlfrend was sending a gift to the Boyfrend from abroad, on the pretext of giving custom duties online, 55 thousand lime, frend make on Facebook
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girlfrend was sending a gift to the boyfrend from abroad, on the pretext of giving custom duties online, 55 thousand rs, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved