जयपुर। ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत प्रताप नगर व रामनगरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े छह किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित अंतर सिंह गुर्जर (33) व विष्णु गुर्जर (19) निवासी बालघाट करौली हाल सेक्टर-26 प्रताप नगर, मुरारी बैरवा (37) निवासी सलेमपुर दौसा हाल सेक्टर-26 प्रताप नगर और अजीत गुर्जर (23) निवासी बालघाट करौली हाल रोहिणी नगर जगतपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
प्रताप नगर थाना पुलिस ने अंतर सिंह गुर्जर, विष्णु गुर्जर व मुरारी बैरवा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा, जिनके कब्जे से 6 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इधर, रामनगरिया थाना पुलिस ने आरोपित अजीत गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 170 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने चारों आरोपितों के कब्जे से कुल 6 किलो 570 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपितों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर तस्करी में जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जयपुर में निर्भया स्क्वायड पर हमला, महिला कांस्टेबल की नाक पर क्लिप से किया वार
90 साल की महिला को बहू ने पीटा
जयपुर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में 2 बदमाश गिरफ्तार, 8 किलोग्राम गांजा बरामद
Daily Horoscope