• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंदवाजी: वृद्ध दंपति की नृशंस हत्या-डकैती मामले में नाबालिग समेत 6 को पकड़ा

Chandwaji: 6 including minor arrested in brutal murder-robbery case of old couple - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चंदवाजी पुलिस ने अचरोल कस्बे में 25 अप्रैल को हुई वृद्ध दंपति की हत्या और डकैती के मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी सोल्जर रैगर पुत्र चेतराम (20), मनीष रैगर पुत्र सूरजमल (20), नरेन्द्र उर्फ रविन्द्र उर्फ नितेश रैगर पुत्र गणेश (20) एवं रोहित रैगर पुत्र सत्य नारायण (20) निवासी अचरोल थाना चन्दवाजी और आजाद बुनकर पुत्र नाथू राम (19) निवासी थाना जमवारामगढ को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि 24 अप्रैल की रात अभियुक्तों ने अचरोल कस्बे में हरिजन बस्ती इंदिरा कॉलोनी निवासी वृद्ध दंपति कजोड़ मल (85) और मनभरी देवी (80) के हाथ-पैर बांध और मुंह बंद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवर लूटकर ले गए। अगले दिन शाम करीब 4-5 बजे पोता और पोती कोई सामान लेने दादा के घर गए तो घटना का पता चला। मृतक दंपति के बेटे लालचंद की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा मोबाइल फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम समेत मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देख आईजी रेंज उमेश चंद्र दत्ता के निर्देश पर एसपी डॉ पचार द्वारा घटना के खुलासे के लिए एएसपी धर्मेंद्र यादव के सुपरविजन में सीओ शिव कुमार भारद्वाज, एसएचओ चंदवाजी उदय सिंह और प्रोबेशनर आरपीएस अनिल माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
एएसपी धर्मेंद्र यादव व सीओ शिवकुमार भारद्वाज द्वारा चंदवाजी में कैंप कर अलग-अलग टीमों का गठन कर सभी को अलग टास्क दिया। सभी टीमों ने आपस में समन्वय बना मुखबिर तंत्र की सहायता से 36 घंटे में वारदात का खुलासा कर इन अभियुक्तों को विराटनगर और शाहपुरा थाना इलाके से दस्तयाब किया।
वृद्ध दंपति के पास लाखों रुपए होने की थी उम्मीदः
इन अभियुक्तों को वृद्ध दंपति के पास लाखों रुपए होने की आशा थी। लूट के लिए पहले से ही योजना बनाकर 15 दिनों से लगातार रैकी की जा रही थी। घटना के रोज रात को अकेले रह रहे दंपति के घर में घुसकर उनके हाथ पैर बांध दिए और मुंह बंद कर दिया। बाद में अलमारी तोड़ नगदी और जेवर लूट ले गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandwaji: 6 including minor arrested in brutal murder-robbery case of old couple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chandwaji police, murder, robbery, elderly couple, achrol town, jamvaramgarh police station, sp rajeev pachar, khaskhabar, rajasthan, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved