जयपुर। विद्याधर नगर बियानी कॉलेज के पास पार्क में टहलने के लिए सहेली के साथ जा रही छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार बदमाश का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। प्रारभिंक जांच में पुलिस हमले के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह मान रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं पूछताछ में युवती ने बाइक सवार युवक के परिचित होने से भी इंकार कर दिया है। अब पुलिस इस मामले में घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालने में जुटी है। अब तक विद्याधर नगर थाना पुलिस करीब एक दर्जन सीसीटीवी खंगाल चुकी है।
एडिशनल डीसीपी उत्तर द्वितीय राजेश मील ने बताया कि हमले में घायल छात्रा की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। छात्रा पर हमले के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। इसी दिशा में जांच की जा रही है। घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे है।
गौरतलब है कि पीड़िता नसीराबाद निवासी 22 वर्षीय दीपशिखा अपनी सहेली के साथ रात को पार्क में घूमने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आया और उसकी पीठ में सुआ घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सहेली ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। दीपशिखा विद्याधर नगर स्थित एक निजी कॉलेज की छात्रा है और पीजी में रहती है। दीपशिखा रात 8.40 बजे कॉलेज के पास ही स्थित पार्क में सहेली के साथ टहलने जा रही थी। तभी यह हादस हुआ।
झारखंड के पलामू में महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिले शव
अलीगढ़ : माता-पिता की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
ठग किरण पटेल की पत्नी बंगले पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार
Daily Horoscope