• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक और बाबा ने शिष्य के साथ किया कुकर्म, परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Another Baba did molestration with his disciple in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। देशभर में आशाराम, राम रहीम, वीरेंद्र देव दीक्षित जैसे बाबाओं पर लगे यौन-शोषण के आरोपों के बीच राजधानी जयपुर में भी एक बाबा विवादों में आ गए है। जयपुर के नरसिंहजी मंदिर की गद्दी के विवाद के बीच एक महंत पर कुकर्म किए जाने के संगीन आरोप लगे हैं। यह आरोप मंदिर के मंहत अवधेश शुक्ला पर लगे है। मामला नाहरगढ़ थाना इलाके का है, जहां बंशी वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध नरसिंहजी मंदिर के महंत पर एक शिष्य ने कुकर्म के आरोप लगाए हैं।

पीड़ित शिष्य ने शहर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर महंत पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 37 वर्षीय पीड़ित शिष्य ने बताया कि वह लंबे समय से मंदिर में गायों की देखरेख का काम करता है। महंत अवधेश शुक्ला ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को धमकी दी।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कराने जब थाने पहुॅचे तो पुलिस ने भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट में इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। हालांकि मामला दर्ज नहीं किए जाने को लेकर जब नाहरगढ़ थाना पुलिस से बात की तो उन्होंने टालमटोल करते हुए पल्ला झाड़ लिया।
पीडित की ओर से 6 दिसंबर 2017 को कोर्ट के जरिए यह मामला दर्ज कराया गया है। लेकिन पुलिस की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
आरोपों में घिरे मंहत अवधेश शुक्ला यूपी के अकबरपुरा के रहने वाले हैं और हनुमान बाग अयोध्या आश्रम में रहते थे। वहां से इस मंदिर में आ गए है, तभी से यहां रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Another Baba did molestration with his disciple in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: another baba did molestration in jaipur, नाहरगढ़ थाना, नरसिंहजी मंदिर, crime news, jaipur crimenews, rajasthan crime news, crime news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved