जयपुर । खो-नागोरियान
थाना क्षेत्र में मकर संक्राती पर पतंग लूटने के दौरान एक किशोर
सूखे कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे
को कुएं से बाहर निकाला। घायल किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस
ने बताया कि हादसे में गुरूदाम कॉलोनी लूनियाबास निवासी मुबारिक (16) घायल
हो गया। दोपहर करीब एक बजे वह पतंग लूटते समय घर के पास स्थित कुएं में जा
गिरा। वहां मौजूदा लोगों ने कुएं में किशोर के कुएं में गिरने की सूचना
पुलिस को दी।सूचना
पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के
बाद रस्सी के सहारे मुबारिक को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरने से
घायल हुए मुबारिक को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
राजस्थान में कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में बच्ची की हत्या के आरोप में 13 वर्षीय लड़का गिरफ्तार
Daily Horoscope