• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NH-8 पर भींषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार में जा रही बस ट्रक में घुसी, 18 यात्री घायल

A road accident in NH-8, a speeding bus going into a truck, 18 passengers injured - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी के कोठपुतली थाना इलाके में एक भींषण हादसा हुआ। एनएच-8 पर जयपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार में एक निजी बस अपने आगे चले रहे ट्रक में घुस गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना होते ही सड़क पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोठपुतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक यह हादसा इतना भींषण था कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक और बस को रास्ते से हटाया।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। फिलहाल सभी यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना बस की हालत को देखें तो कई लोगों की जान सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A road accident in NH-8, a speeding bus going into a truck, 18 passengers injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a road accident in nh-8, a speeding bus going into a truck, 18 passengers injured, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved