जयपुर। द्रव्यवती नदी में एक 10 साल के एक मासूम के बच्चे के गिर जाने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा पतंग लूट रहा था। घटना शास्त्री नगर थाना इलाके की है। सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक घटना करीब 5 बजे की है। शास्त्री नगर इलाके में रहने वाला योगेश सोनी का 10 साल का बेटा रवि सोनी पतंग लूट रहा था। उस वक्त रवि के साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। लेकिन पतंग लूटने के फेर में वह द्रव्यवती नदी में गिर गया। जिस जगह वह गिरा वहां द्रव्यवती नदी में पानी भी ज्यादा था।
जैसे ही वह गिरा यहां मौजूद दोस्तों ने शोर मचना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगोें की भीड़ यहां जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने कडी मशक्कत के बाद बच्चेे को बाहर निकाला और उसे कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद योगेश सोनी के घर में कोहराम मच गया।
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
गोवा में 14 लाख रुपए की नशीली दवाओं के साथ एक शख्स गिरफ्तार
Daily Horoscope