• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

iStart Ideathon 2025 का जयपुर संभागीय फिनाले आयोजित

The Jaipur divisional finale of iStart Ideathon 2025 was held. - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C), आईस्टार्ट राजस्थान तथा राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के सहयोग से iStart Ideathon 2025 का जयपुर संभागीय फिनाले व इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भामाशाह टेक्नो हब, जयपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर एल सोलंकी , तकनीकी निदेशक एवं संयुक्त सचिव, DoIT&C उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में रविन्द्र शुक्ला (प्रबंध निदेशक, आरकेसीएल), हिमांशु गुप्ता (क्षेत्रीय प्रबंधक, आरकेसीएल), दीप्ति अग्रवाल (प्रभारी—BIP कार्यक्रम), मून वर्मा (प्रभारी—आईस्टार्ट राजस्थान), मनोज (एसीपी एवं उप निदेशक, DoIT&C), हरिओम (प्रोग्रामर DOITC ) रितु तंवर (प्रभारी—BTH) तथा स्किलोनशन किड्स के फाउंडर सीईओ राघव शर्मा उपस्थित रहे। सीईओ राघव शर्मा ने कार्यक्रम के स्वागत भाषण में कहा कि यह नवाचार की नई उड़ान की सार्थक पहल है और यदि बच्चे अभी से उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाएँगे तो वे नवभारत के निर्माण के सारथी बनेंगे। Ideathon विद्यार्थियों को अपने विचारों को वास्तविक समाधान में बदलने का अवसर प्रदान कर रहा है।
मुख्य अतिथि आर एल सोलंकी ने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के लिए नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप्स के नए अवसर तैयार कर रही है, और विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समस्याओं को अवसर के रूप में पहचानें तथा अपने विचारों को ठोस रूप दें। सरकार की ओर से नित नए कदम विद्यार्थियों के हित के लिए, स्टार्टअप के उत्थान के लिए उठाए जा रहे हैं, जिसका प्रमाण यह ideathon हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत आईस्टार्ट द्वारा नवाचार पर एक विशेष राउंड टेबल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें मोहित वाजपेयी (कुलिश स्कूल), विवेक लोढ़ा (एन्त्रप्रेन्योर ऑर्गेनाइजेशन),गौरव शर्मा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ACIC VGU), नमन कंडोई (मयूर स्कूल), भूनेश शर्मा (क्लास 24), राघव शर्मा (स्किलोनशन किड्स), रविन्द्र शुक्ला (एमडी, आरकेसीएल), राकेश राव (मेंटोर, आईस्टार्ट), दिव्येश जोशी (सत्य भारती एयरटेल), सुमित गुप्ता (सदस्य विज्ञान भारती, ज्योति विद्यापीठ– प्रो वाइस चांसलर , अंशिता जैन (संस्थापक, सनस्टोन स्कूल), अजय धनोपिया (एसकेआईटी कॉलेज), विन्सेंट बालू (एपेक्स विश्वविद्यालय) तथा ब्रह्मदत्त बोहरा (पूणर्निमा कॉलेज) शामिल हुए और सभी ने नवाचार आधारित शिक्षा और युवा उद्यमिता पर अपने विचार साझा किए।
आईडियाथोन में iStart School Team के सदस्य शुभम्, सलोनी और आयुषी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रतिभागियों को पिचिंग प्रक्रिया एवं मूल्यांकन मानकों की जानकारी देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने वाले जूरी सदस्यों में सुनील चौधरी (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी—वेवॉइस लैब्स), घनेन्द्र सिंह (टीम—सोलर स्पेस), प्रो. स्वयम् प्रकाश (आईपी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय), गोपाल (कार्यक्रम प्रबंधक—टॉपकोडर–विप्रो उपक्रम) तथा रौनक जैन (संस्थापक— मजिस्टे मार्केटिंग) शामिल रहे।
जयपुर संभाग से प्राप्त 210+ टीम में से 50+ टीमों ने तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, फिनटेक, स्वच्छ ऊर्जा और सामाजिक नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। परिणामस्वरूप प्रथम स्थान महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय से “अर्द्रीकृत एग्रीटेक” को ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान “सहस्त्रबाहु वेयरेबल डिवाइस” विचार को मिला, जिन्हें ₹15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान पुरस्कार भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रतापनगर, जयपुर की टीम के अभिनव उत्पाद “सेफनेक्स — यात्रियों के लिए हीट बैग” को मिला, जिसे ₹10,000 का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में आमिर, संदीप सैनी, वी.पी. सिंह, जितेन्द्र वर्मा, आईस्टार्ट राजस्थान टीम, आरकेसीएल टीम तथा स्किलोनशन किड्स टीम का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें नवाचार, समस्या समाधान और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Jaipur divisional finale of iStart Ideathon 2025 was held.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: istart ideathon 2025, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved