• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर रजिस्ट्रेशन 5 मई से शुरू, 3540 पदों पर होगी भर्ती

Registration for Teaching Associate posts in Rajasthan begins on May 5; 3,540 posts will be recruited - Jaipur News in Hindi

करियर डेस्क। जयपुर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार राजस्थान में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
आरएसएसबी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक टीचिंग एसोसिएट्स के कुल 3540 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी माह 05 मई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 जून तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इतनी मिलेगी सैलरीः
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 28,850 रुपये वेतनमान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रताः
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने SLET/SET या NET परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु-सीमाः
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्नः
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करने के लिए परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान के सामान्य अध्ययन विषय से 75 अंकों के सवाल और संबंधित विषय से 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन की परीक्षा एक घंटे के लिए और दूसरी परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
आवेदन शुल्कः
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और दिवंयाग व आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Registration for Teaching Associate posts in Rajasthan begins on May 5; 3,540 posts will be recruited
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, career, desk, rajasthan, staff, selection, board, rssb, rsmssb, recruitment, teaching, associates, official, notification, job, vacancy, government, education, sector, opportunity, 2026, candidates, employment, news, application, process, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved