जयपुर। राज्य सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
झारखंड में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 90.39 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 से 12वीं का पाठ्यक्रम बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड
शिक्षा के नये पर्याय के रूप मे हुआ किड्स जोन इंटरनेशनल का उद्धघाटन
Daily Horoscope