• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान आवासन मंडल सीधी भर्ती परीक्षा-2023 : अब 21 अगस्त तक करें आवेदन

Rajasthan Housing Board Direct Recruitment Examination-2023: Now apply till 21 August - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल में सीधी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में आवेदन की तिथि 18 अगस्त थी। आवासन मंडल की सचिव अल्पा चौधरी ने कहाकि मंडल में विभिन्न 258 पदों के लिए होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा-2023 की तिथि में 3 दिवस की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा मंडल का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों का परीक्षा के लिए आवेदन करवाना है।

चौधरी ने कहाकि सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सी-डैक, भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था) के माध्यम से सीधी भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। पूर्णतया ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की ओएमआर शीट का उपयोग नहीं किया जाएगा। राजस्थान आवासन मंडल निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संपादित कराने के लिए संकल्पित और कटिबद्ध है। सचिव ने बताया कि सीधी भर्ती परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए मंडल सचिव सहित 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो कि परीक्षा से जुड़ी तमाम कार्यवाही और घटनाक्रम पर कड़ी और पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एजेंसी भी पूरी तरह मुस्तैद और सजग रहेगी।
21 अगस्त रात 12 बजे तक कर सकते हैं आवेदनः
चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू हो गई थी। आवेदक 21 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक rhbexam.in वेबपोर्टल या आवासन मण्डल की वेबसाइट urban.rajasthan.gov.in/rhb के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन/सूचना के लिए हैल्पलाइन (प्रातः 10 से सायं 7 बजे तक) 9363322818/0141-2740064 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Housing Board Direct Recruitment Examination-2023: Now apply till 21 August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, application, direct recruitment, examination, rajasthan housing board, extended, rajasthan, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved